C G N P G

Please Wait For Loading

Annual Progress Report 2021-22

Annual Progress Report

’’छोटी काॅशी’’ गोला के आॅक्सफोर्ड "सी.जी.एन.(पी.जी.) काॅलेज" के नेहरू सभागार में आयोजित "पग ध्वनि-2022" वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अपना सानिध्य प्रदान कर रहे महाविद्यलय के प्रशासक, जिला गन्ना अधिकारी, परमादरणीय श्री ब्रजेश कुमार पटेल जी, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, शिक्षक संघ लखनऊ से पधारे हम शिक्षकों के हित व अधिकारों के लड़य्या डाॅ मनोज पाण्डेय जी, डाॅ. तिरमल सिंह, जयनारायण पी.जी. काॅलेज, डाॅ.अखिलेश त्रिपाठी एवं परमश्रद्धेय महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री नन्दलाल माथुर जी, हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय प्राचार्य प्रो.पंकज सिंह जी, गोला नगर के सम्मानित अभिभावक गण, प्रबुद्ध सभी शिक्षक साथी एवं मेरे प्रिय विद्यार्थियों, महाविद्यालय परिवार की तरफ से मैं डाॅ. प्रशान्त सिंह आप सभी का हृदय से स्वागत, वन्दन तथा अभिनन्दन करता हूँ।

सर्व प्रथम मैं आज 08 मार्च, 2022 को ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर यहाँ उपस्थित आधी आबादी अपनी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ।

वार्षिक प्रगति आख्या पढ़ँू इसके पूर्व इस महाविद्यालय के इतिहास पर भी दृष्टि डालना परमावश्यक है।

सन् 1968 ई में नगर के गन्ना किसानों की राशि से स्वैच्छिक कटौती से संग्रहित धन से अपने बच्चों के पढ़ने के लिए जिस शिक्षा के मन्दिर का स्वप्न देखा गया था, वह साकार मूर्तरूप में आज हमारे सामने खड़ा है।

’’संगठन में शक्ति होती है’’ यह उक्ति बार-बार दोहराई जाती है, जो इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए भी आधार वाक्य बनी । सभी किसानों के आपसी संगठन, तालमेल तथा वैचारिक ऐक्य से बूँद-बूँद से सागर भर जाता है इस भावना से जो कार्य हुआ, उसकी परिणति आज यह अपना "केन ग्रोअर्स नेहरू (पी.जी.) काॅलेज" है।

सत्र 2021-22 में काॅलेज, का 54वाँ वर्ष चल रहा है तथा हमारे पूर्ववर्ती शिक्षकों ने जो अनुशासन, नियम, कायदे महाविद्यालय के संचालन हेतु बनायें, कमोवेश वही परम्परा आज भी अजस्र अबाध गति से चलायमान है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ उस सत्र की वार्षिक प्रगति आख्या भी पढ़ी जावे। यह गुरूतर दायित्व प्राचार्य जी ने मुझे सौंपा है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ।

सत्र 2021-22 से यह महाविद्यालय लखनऊ, विश्वविद्यालय, लखनऊ से सहयुक्त हो गया है। जुलाई माह से प्रवेश एवं नये सत्र की शुरूआत हुई। स्नातक स्तर पर महाविद्यालय को आवंटित सीटें 960 तथा 10 प्रतिशत गरीब सवर्ण म्ण्ॅण्ैण् की 96 सीटें कुल मिलाकर 1056 सीटों के सापेक्ष 938 ने यानि कुल सीटों का 88 प्रतिशत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया, जबकि परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के अन्तर्गत आवंटित कुल सीटों 360 में से 251 छात्र/छात्राओं ने यानि आवंटित कुल सीटों क 69 प्रतिशत प्रवेश हुआ। सत्र 2021-22 में छात्र/छात्राओं की स्नातक तथा परास्नातक की कुल संख्या 3009 रही जबकि सत्र 2020-21 में यही छात्र संख्या 2834 रही। यानि कि इस वर्ष छात्र/छात्राओं की संख्या में 175 की वृद्धि हुई। 16 दिसम्बर, 2021 को महाविद्यलय के लिए विशेष दिन था जब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से हम सभी को प्राचार्य के रूप में प्रो. पंकज सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर में त्वरा है, गति है, ऊर्जा है। एक के बाद एक शैक्षिक एवं बौद्धित कार्यक्रमों के आयोजन एवं प्रशासनिक क्षमता द्वारा उन्होंने इसे सिद्ध भी कर दिया है।

महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति जिसके अध्यक्ष जिला गन्ना अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार पटेल जी है, प्रबन्धक श्री नन्दलाल जी है, आप महानुभावों द्वारा महाविद्यालय के विकास हेतु किये जा रहे प्रयास स्तुत्य एवं सराहनीय हैं। इस सहयोग के लिए आप सभी महानुभावों के प्रति महाविद्यालय परिवार की तरफ से मैं कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करता हूँ। अब मैं इस सत्र 2021-22 में हुए सभी कार्यक्रमों की श्रंृखला आप सभी के सम्मुख रखता हूँ-

  1. 26 नवम्बर 2021 को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा "संविधान दिवस" मनाया गया।
  2. 08 दिसम्बर, 2021 को पुरातन छात्रों व शिक्षकों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित हुआ।
  3. 08 दिसम्बर, 2021 को ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत "आजादी के 75 वर्षः स्वप्न, सम्भावनायें एवं लक्ष्य" विषय पर सांस्कृतिक समिति द्वारा माननीय विधायक श्री अरविन्द गिरि की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ताः ’नई तालीम परिषद’ वर्धा से जुड़े गाँधीवादी विचारक, अध्येता पं. शिवदत्त मिश्र जी रहे, उन्होंने आजादी के मायनों पर चर्चा की।
  4. 22-23 दिसम्बर को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुम्भी, गोला तथा विशिष्ट अतिथि युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल रहे। यह प्रतियोगिता क्रीड़ा समिति एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सम्मिलित प्रयास से सम्पन्न हुई।
  5. इसी बीच कोरोना वैश्विक संकट की तीसरी लहर आ गयी। भौतिक गतिविधियाँ ठप्प हो गयी फिर भी प्राचार्य जी ने आपदा को अवसर में बदल दिया। ऐसे समय में भी उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित नही होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को आॅनलाइन क्लासेस लेने के लिए कहा जिसका परिणाम यह हुआ कि महाविद्यालय की बेवसाइट पर ई-नोट्स के रूप में प्रचुर बौद्धिक सम्पदा एकत्रित हो गयी है। जिसका उपयोग सभी विद्यार्थी अपने ज्ञानार्जन हेतु कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हमारे सभी शिक्षक साथी विशेष धन्यवाद के पात्र हंै।
  6. 12 जनवरी, 2022 को पहली बार आभासी पटल ’गूगलमीट’ पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विवेकानन्द जी की जयन्ती को "राष्ट्रीय युवा दिवस" के रूप में मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता पूर्व कुलपतिः ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रोफेसर माहरूख मिर्जा साहब आॅनलाइन हमसे जुड़े।
  7. 23 जनवरी, 2022 को "आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम की श्रृंखला में हिन्दी विभाग तथा समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेता जी सुझावचन्द्र बोस की जयन्ती को पराक्रम दिवस दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. मनीष वर्मा सेक्रेटरी भारतीय समाजशास्त्र परिषद तथा मुख्य वक्ता श्री अनिल कुमार सिंह, सदस्य कार्यकारिणी परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हम सबके बीच अपने विचार साझा किये।
  8. 24 जनवरी, 2022 को "उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस" मनाया गया, जिसें अर्थशास्त्र विभाग एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हमें विशिष्ट वक्ता प्रो.मनीष गौरव सर अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ कैम्पस तथा मुख्यवक्ता सी.जी.एन. महाविद्यालय के ही हिन्दी विभाग के पूर्व शिक्षक वर्तमान में दिग्विजयनाथ काॅलेज, गोरखपुर में कार्यरत प्रोफेसर नित्यानंद सर को सुनने का अवसर मिला।
  9. 25 जनवरी, 2022 को "मतदाता दिवस" भी मनाया गया। साथ ही आपका ध्यान इस ओर भी आकृष्ट करना चाहता हूँ कि श्री आदर्श पटेल, असि.प्रो समाजशास्त्र विभाग को प्राचार्य जी द्वारा काॅलेज का मतदाता जागरूकता हेतु ब्राण्ड अम्बेसडर नामित किया। जो जिले के एक मात्र ब्राण्ड अम्बेसडर थे जिन्हें काॅलेज, से नामित किया गया था। इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी ने भी की। "वोटर अवेयरनेस फोरम" का भी गठन किया गया था।
  10. 26 जनवरी, 2022 को गणतन्त्र दिवस का महापर्व मनाया गया। जिसमें प्राचार्य जी ने झण्डा फहराया।
  11. 17 फरवरी, 2022 को मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय जी का महाविद्यालय प्रांगण में आगमन हुआ। साथ ही उन्होंने ’राष्ट्रीय सेवा योजना’ जिसकी अभी (21 जनवरी, 2022) को एक यूनिट महाविद्यालय को प्रदान की गयी, उन छात्र/छात्राओं द्वारा लगायी गयी पोस्टर-प्रदर्शनी को देखा तथा उन्हें सराहा भी।

महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर डाॅ शिवमोहन लाल श्रीवास्तव जी के नाम से प्रतिवर्ष अंग्रेजी विषय स्नातक स्तर (साहित्य एवं भाषा) के टाॅपर्स को स्काॅलरशिप प्रदान की जाती है।

इस बार का "डाॅ शिवमोहन लाल श्रीवास्तव कैश अवार्ड" एम.ए.प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी साहित्य की छात्रा एलीना अली को दिया जाता है जबकि अंग्रेजी भाषा वर्ग में अनुष्का श्रीवास्तव को प्रदान किया जाता है।

महाविद्यालय के सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए बनायी गयी प्रमुख कमेटियाँ इस प्रकार हैः-

# Committee Date
1. क्रीड़ा समिति 07 दिसम्बर, 2021
2. वित्तीय सलाहकार समिति 07 दिसम्बर, 2021
3. नई शिक्षा नीति एवं सी.बी.सी.एस.क्रियान्वयन समिति 11 दिसम्बर, 2021
4. आंतरिक गुणवत्त आश्वासन प्रकोष्ठ समिति 01 जनवरी, 2022
5. महाविद्यालय विकास समिति 05 जनवरी, 2022
6. अनुशासन समिति 06 जनवरी, 2022
7. तकनीकी समिति 06 जनवरी, 2022
8. पुरातन छात्र समिति 06 जनवरी, 2022
9. पुस्तकालय समिति 06 जनवरी, 2022
10. सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति 12 जनवरी, 2022
11. क्रय-विक्रय समित 20 फरवरीरी, 2022
12. मीडिया समिति 22 फरवरी, 2022
13. पत्रिका समिति 25 फरवरी, 2022
14. प्रास्पेक्टस/विवरणिका समिति 28 फरवरी, 2022
भविष्य की योजनायें
  1. मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया का निर्णय लिया गया है।
  2. प्राचार्य जी की योजना है कि नये सत्र में एन.एस.एस. की एक और इकाई महाविद्यालय में लायी जाय।
  3. महाविद्यालय में एन.सी.सी. की भी यूनिट लाने की योजना है।
  4. महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान करने वाले कोर्स हेतु ’कौशल विकास केन्द्र’स्थापित करने की भी योजना है।
  5. . कुछ नये विषय भी लाने की भविष्य में योजना है। जैसेः- गृह विज्ञान, चित्रकला।

साथ ही इस मंगल कामना एवं शुभेच्छा के साथ कि हमारा यह संस्थान ऐसे ही पुष्पित-पल्लवित होता रहे तथा नित नवीन ऊँचाइयों को प्राप्त करें और गोला नगर में शिक्षा के माध्यम से अज्ञान रूपी तिमिर का नाश कर ज्ञान का प्रकाश फैलता रहे। मैं अपनी बात यहीं समाप्त करता हूँ।

डाॅ. प्रशान्त सिंह
असि.प्रो.हिन्दी/विभागाध्यक्ष
सी.जी.एन.(पी.जी.) काॅलेज
गोला गोकर्णनाथ-खीरी

X